राशिफल 8 मार्च, 2026 : आज तुला, कुंभ और मिथुन राशि के जातक कूटनीतिक सूझबूझ से लाभ पाएंगे
जानें अपना भविष्यफल

यशभारत। 08 मार्च 2026, रविवार का दिन है और चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। पंचमी तिथि पर रंग पंचमी का त्योहार है और यह तिथि रात 09 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। वहीं इस दिन स्वाति नक्षत्र 08 मार्च को दोपहर 01 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज की सुबह नई संभावनाओं की चमक और मानसिक स्पष्टता लेकर आई है। खगोलीय दृष्टि से आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि कुंभ राशि में ग्रहों की एक विशेष और शक्तिशाली हलचल (सूर्य, मंगल, राहु और वक्री बुध) बनी हुई है। चंद्रदेव आज तुला राशि में विचरण कर रहे हैं, जो हमें दूसरों के नजरिए को समझने और रिश्तों में संतुलन बनाने की प्रेरणा देते हैं।
मेष (Aries)
आज 08 मार्च, 2026 रविवार के दिन तुला राशि में चंद्रमा है. मेष राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. जो काम अभी तक नहीं हुआ है वह काम होने की उम्मीद है. कार्यक्षेत्र में कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होगी. पारिवारिक जीवन संतुष्टि और सुखी रहेगा. आप मित्रों के साथ मौज-मस्ती का आनंद ले सकेंगे. भागीदारी से लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा. परिवार की खुशी के लिए आज किसी विशेष वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं. स्वास्थ्य आपका सामान्य रहेगा. छोटी यात्रा करने का विचार आज बन सकता है
वृषभ (Taurus)
आपका आज का दिन शुभ फलदायक है. आपके अधूरे काम पूरे होंगे. शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि होगी. आज परिवार के साथ आप अपना ज्यादातर समय गुजारेंगे. किसी पुरानी यादों में भी खो सकते हैं. प्रेम जीवन में एक दूसरे के प्रति भ्रम पैदा हो सकता है. किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की संभावना है.
मिथुन (Gemini)
आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में है. आज का दिन शुभ फलदायी और लाभकारी है. पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी. घर की जरूरत पर पैसा खर्च होगा. अविवाहित लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है. व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी. घर में शुभ-प्रसंगों का आयोजन होगा. प्रियजनों से मिलन आनंददायक होगा. उत्तम भोजन और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी. जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना मतभेद दूर होगा. आप समय पर काम कर पाने की स्थिति में होंगे.
कर्क (Cancer)
आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में है. आप में आज आनंद और स्फूर्ति का अभाव रहेगा. मन में खिन्नता रहेगी. छाती में दर्द या किसी कारण से तकलीफ होगी. अनिद्रा से परेशान रहेंगे. सार्वजनिक रूप से स्वाभिमान भंग न हो, इसका ध्यान रखें. धन खर्च होगा. आज कार्यस्थल पर आपको अतिरिक्त मेहनत की जरूरत होगी. कोई अरुचिकर काम भी करना पड़ सकता है.
सिंह (Leo)
आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में है. आज के दिन आप शरीर में ताजगी और मन की प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. दोस्तों के साथ अधिक घनिष्ठता का अनुभव होगा. मित्रों एवं स्वजनों के साथ पर्यटन का आयोजन होगा. आर्थिक लाभ भी होगा. प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात मन को आनंदित करेगी. भाग्यवृद्धि का प्रबल योग है. नए काम या योजना को स्वीकार करने के लिए अनुकूल दिन है. संगीत में विशेष रुचि रहेगी. प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है.
कन्या (virgo)
आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में है. परिवार में आज आनंद का वातावरण रहेगा. वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे. आर्थिक लाभ होने की संभावना है. स्वादिष्ट भोजन मिलेगा. जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध मजबूत होंगे. विद्यार्थियों के विद्याध्ययन के लिए अनुकूल समय है. मौज-शौक के साधनों के पीछे धन खर्च होगा. नियम विरुद्ध काम से दूर रहने की सलाह दी जाती है. विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत की जरूरत होगी.
तुला (Libra)
आज 08 मार्च, 2026 रविवार के दिन तुला राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में है. अभी आप आर्थिक आयोजन बेहतर तरीके से पूरा कर सकेंगे. आज आपकी कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठ रहेगी. शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे. दृढ़ विचार और आत्मविश्वास से काम पूरे कर सकेंगे. भागीदारों के साथ मेल-मिलाप रहेगा. मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा. दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा.
वृश्चिक (Scorpio)
आज के दिन मानसिक शांति मिलेगी. धन का आवागमन बना रहेगा. दोस्तों और स्वजनों की तरफ से अच्छे समाचार प्राप्त कर सकेंगे. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत ही प्रगाढ़ होंगे. कार्यस्थल पर सहकर्मियों से लाभ हो सकेगा. व्यापार में नए ग्राहकों को लुभाने के लिए कोई विशेष योजना बना सकेंगे.
धनु (Sagittarius)
आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में है. अभी आप आर्थिक आयोजन बेहतर तरीके से पूरा कर सकेंगे. धन में वृद्धि होगी. खर्च सीमित रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा. कोई खास परेशानी नहीं होगी. अपने गुरुजन का आशीर्वाद आपके लिए लाभकारी रहेगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे.
मकर (Capricorn)
आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में है. व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नौकरी में भी आपका परिश्रम रंग लाएगा. घर, परिवार और संतान के मामले में आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा. व्यावसायिक कार्यों में दौड़ धूप बढ़ेगी. नौकरी में पदोन्नति होगी. सरकारी काम में सफलता मिलेगी. सरकार तथा मित्रों से लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे.
कुंभ (Aquarius)
आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में है. आज आपको बेचैनी और थकान का अनुभव होगा. हालांकि मानसिक चिंता दूर होगी. शरीर में ताजगी का अभाव रहेगा. इससे काम करने में उत्साह नहीं रहेगा. ऑफिस में अधिकारियों की नाराजगी का शिकार होना पड़ेगा. मौज-शौक और घूमने-फिरने के पीछे धन खर्च होगा. लंबी यात्रा होगी. विदेश से अच्छा समाचार मिलेगा. संतान से जुड़े मामलों में उलझन की स्थिति रह सकती है. विरोधियों से वाद-विवाद ना करें.
मीन (Pisces)
आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में है. आपको अचानक आर्थिक लाभ होने का योग बनेगा. व्यापारी अपना रुका हुआ पैसा वापस प्राप्त कर सकेंगे. शारीरिक तथा मानसिक रूप से अधिक काम करना पड़ सकता है. आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा. खर्च में वृद्धि होगी. आपके नियम विरुद्ध काम समस्याओं में वृद्धि कर सकते हैं. आध्यात्मिकता आपको गलत मार्ग से आपको दूर रखेगी. प्रेम जीवन में सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करना होगी.






