जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
सेवा का हुआ सम्मान : यश भारत संस्थापक आशीष शुक्ला हुए सम्मानित

जबलपुर यश भारत। जानकीनगर म्यूजिकल एंड कल्चरल ग्रुप द्वारा यश भारत संस्थापक आशीष शुक्ला का सम्मान किया गया। मौका था ग्रुप के कार्यक्रम का,जहाँ पत्रकारिता और सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर आशीष शुक्ला को सम्मानित किया गया। इस दौरान यश भारत संस्थापक द्वारा अपने व्यावसायिक क्षेत्र और पत्रकारिता में काम करने के अनुभव को साझा किया और पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक सरोकार की जो परंपरा उन्होंने शुरू की है उसकी जानकारी दी। साथ ही साथ सामाजिक दायित्वों को लेकर भी उन्होंने अपने विचार रखें इस दौरान बड़ी संख्या में जानकी नगर म्यूजिकल एंड कल्चरल ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे।