जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रेत लोड हाइवा और कार में जोरदार भिड़ंत, हीरागंज निवासी युवक की मौत, बहन गंभीर

जबकि बहन को गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कटनी, यशभारत ।जानलेवा दुर्घटनाओं के केंद्र बन चुके सुर्खी टैंक मोड़ के पास रेत के ओवरलोड ट्रक और कार जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें सवार युवक की मौत हो गई जबकि बहन को गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एनकेजे पुलिस पुलिस के मुताबिक, हीरा गंज निवासी 36 वर्षीय अंकुर जयसवाल और उनकी 25 वर्षीय बहन तवसी मझगवां से खाना पार्सल लेकर लौट रहे थे। सुर्खी डैम के मोड़ पर सामने से आ रहे रेत से भरे हाईवा से उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक अंकुर के पेट में स्टीयरिंग घुस गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तवसी का हाथ फ्रैक्चर हो गया। क्रेन की मदद से कार को काटकर अंकुर के शव को निकाला गया। घायल तवसी को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवा छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दे बीते दिवस ही सुर्खी डैम के पास मंगलवार देर रात कार और रेत से भरे हाईवा में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार चला रहे युवक की मौत हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button