जहांगीराबाद के ‘देहली दरबार’ में सेहत से खिलवाड़: बिरयानी की प्लेट में निकला तला हुआ कॉकरोच

जहांगीराबाद के ‘देहली दरबार’ में सेहत से खिलवाड़: बिरयानी की प्लेट में निकला तला हुआ कॉकरोच
भोपाल,यशभारत। राजधानी के व्यस्ततम इलाके जहांगीराबाद में आज खाने के शौकीनों के होश तब उड़ गए, जब एक नामी होटल की लापरवाही उजागर हुई। भारत पेट्रोल पंप के ठीक सामने स्थित ‘देहली दरबार’ होटल में परोसी गई बिरयानी में तला हुआ कॉकरोच मिलने का घिनौना मामला सामने आया है।
जायके के नाम पर परोसी जा रही गंदगी
घटना उस वक्त की है जब एक ग्राहक बड़े चाव से बिरयानी का लुत्फ उठा रहा था। अचानक चावलों के बीच उसे कुछ अजीब दिखा, जिसे गौर से देखने पर पता चला कि वह एक बड़ा कॉकरोच था जो मसाले के साथ पूरी तरह तला जा चुका था। यह दृश्य देखते ही ग्राहक की तबीयत खराब हो गई और वह होटल से बाहर आ गया।
होटल प्रबंधन की खुली पोल
बिरयानी में कॉकरोच का मिलना यह साबित करता है कि होटल के किचन में स्वच्छता के मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है। कॉकरोच का तला हुआ होना यह दर्शाता है कि खाना बनाते समय रसोइयों ने स्वच्छता की जरा भी परवाह नहीं की।
ग्राहक ने कहा कि हम यहाँ पैसे देकर खाना खाने आते हैं या बीमारियाँ खरीदने? अगर यह कॉकरोच पेट में चला जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता
जांच के घेरे में ‘देहली दरबार
स्थानीय नागरिकों ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रशासन से होटल को तुरंत सील करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की ढिलाई के कारण ही होटल संचालक लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।








