भोपाल

स्वास्थ्य अभियान समाज में स्वास्थ्य के प्रति चेतना को नई दिशा देते हैं – उपमुख्यमंत्री – मप्र डेंटल सर्जन सर्जन एसोसिएशन द्वारा एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज में आयोजित किया कार्यक्रम

स्वास्थ्य अभियान समाज में स्वास्थ्य के प्रति चेतना को नई दिशा देते हैं – उपमुख्यमंत्री
– मप्र डेंटल सर्जन सर्जन एसोसिएशन द्वारा एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज में आयोजित किया कार्यक्रम
भोपाल यशभारत। स्वास्थ्य जागरूकता अभियान समाज में स्वास्थ्य के प्रति चेतना को नई दिशा देते हैं। सरकार इस दिशा में और अधिक व्यापक पहल करने के लिए प्रतिबद्ध है। दांत की समस्या शहरी व ग्रामीण क्षेत्र दोनों में बढ़ती जा रही हैं जिससे लोगों को जागरूक करना जरूरी है। यहां तक की हृदय तथा महिलाओं में गर्भपात तक होने का एक कारण मुख संबंधी बीमारी हो सकती हैं। यह बात मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मंगलवार को एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज में मप्र डेंटल सर्जन एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में यशभारत के संस्थापक व वरिष्ठ पत्रकार आशीष शुक्ला सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
आई तकनीक द्वारा डेंटल एंड ओरल हेल्थ कैंपेन 2025 का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर डेंटल सर्जन एसोसिएशन के तत्वाधान में जागरूकता अभियान चलाए जाने की शपथ ली गई।
दंत एवं मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है – चंद्रेश शुक्ल
डेंटल सर्जन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. चंद्रेश शुक्ल ने बताया कि विशेष अभियान का उद्देश्य आमजन में दंत एवं मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढाना है। ओरल कैंसर की रोकथाम एवं प्रारंभिक पहचान के महत्व को रेखांकित करना रहा। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन द्वारा इस वर्ष जागरूकता के अनेक कार्यक्रम जैसे महिला जागरूकता, स्कूल ओरल स्क्रीनिंग तथा डेंटल कैंप लगाए जाएंगे।
स्वास्थ्य सेवा के संयोजन पर दिया बल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रेरक सामाजिक एवं वैदिक चेतना के अग्रदूत महर्षि समूह के अध्यक्ष – गिरीश वर्मा ने नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों के साथ स्वास्थ्य सेवा के संयोजन पर बल दिया। जागरूकता के वीडियो बनाने में एसोसिएशन की सहायता कर रहे सुरेश कुमार ने समाज में सेवा और जागरूकता अभियानों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा चिकित्सा सेवाओं में समर्पण के भाव को आवश्यक बताया। वरिष्ठ शिक्षाविद एवं उद्यमी एलएन समूह के सचिव अनुपम चौकस ने चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार और सामाजिक सहभागिता की महत्ता पर वचार रखे। एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष दुबे ने मौखिक कैंसर की कानूनी जागरूकता, तंबाकू नियंत्रण अधिनियम एवं उससे संबंधित सामाजिक पहलुओं पर महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अजय चौकसे ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और आमजन तक चिकित्सा सुविधाएं सरल रूप से कैसे पहुंचे इस पर विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियां
– निश्शुल्क दंत एवं मुख जांच शिविर
– ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग
– जनजागरूकता रैली
– विशेषज्ञों के व्याख्यान
– जागरूकता पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता
– विशिष्ट अतिथियों का सम्मान समारोह
कार्यक्रम में भोपाल के सभी छह डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजीव त्यागी, डॉ संगीता पिटले, डॉ परिमल कुलकर्णी, डॉ गुरुदत्त नायक, डॉ जीएस चंटू डॉ प्रशांत पिल्ले, एवं छात्र छात्राए उपस्थित थे। डॉ देवाश्री शुक्ला तथा डॉ बबीता निरंजन द्वारा सभी विशिष्ट अतिथियों, आयोजकों, डॉक्टरों, स्वयंसेवकों और जनसामान्य का आभार माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button