भोपालमध्य प्रदेश

वाजपेयी नगर मल्टी में स्वास्थ्य शिविर: निमाड़ सेना की पहल पर डॉक्टरों ने जाँचे सैकड़ों मरीज

वाजपेयी नगर मल्टी में स्वास्थ्य शिविर: निमाड़ सेना की पहल पर डॉक्टरों ने जाँचे सैकड़ों मरीज

भोपाल, यश भारत। राजधानी के वाजपेयी नगर मल्टी स्थित झंडा चौक पर शुक्रवार को निमाड़ सेना द्वारा एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में मल्टी वासियों ने पहुँचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।
विशेषज्ञों ने दी सेवाएं
शिविर में भोपाल हेल्थ केयर मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। डॉक्टरों द्वारा मरीजों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और बीमारी के अनुसार उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श दिया गया। शिविर की खास बात यह रही कि यहाँ न केवल जांच नि:शुल्क की गई, बल्कि मरीजों को जरूरी दवाइयों का वितरण भी मुफ्त में किया गया।
जरूरतमंदों को मिला लाभ
निमाड़ सेना के पदाधिकारियों सावन सावनेर ने बताया कि क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया था। झंडा चौक पर आयोजित इस शिविर में सुबह से ही स्थानीय निवासियों का तांता लगा रहा। शिविर में मुख्य रूप से बीपी, शुगर, मौसमी बीमारियों और सामान्य शारीरिक समस्याओं की जांच की गई।
मल्टी वासियों ने निमाड़ सेना और डॉक्टरों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ उपचार मिल जाता है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button