जबलपुरमध्य प्रदेश

सी.ओ.डी गुरुद्वारे में उत्साह से मनाया गया गुरुपर्व

माथा टेकने वाले भक्तों का लगा रहा तांता

जबलपुर,यशभारत। समाज को समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाले गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व सी.ओ.डी गुरुद्वारे में डिपो के समादेशक महोदय नवीन थापा के तत्वधान में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जिसमे उप समादेशक कर्नल पंकज शुक्ला,एस.पी.ओ कर्नल तूर सा. प्रशासनिक अधिकारी कर्नल मयंक चौधरी , मेजर राजवीर सिंह, आई एस ओ सिद्धू साहब और कंपनी कमांडर का योगदान रहा।

इस अवसर पर रागी जत्था भाई भगत सिंह ने कीर्तन किया और मंच का संचालन बलजीत दुआ ने किया जिसमे कमांडेंट द्वारा गुरुद्वारा राँझी के प्रधान सतपाल सिंह संधु ,सचिव जगजीत सिंह दुआ और फ़ौजी सेवादारो को सिरोपो द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में जे.सी.एम मेंबर पी के तिवारी सतपाल सांगा, सुखविंदर सिंह , मंजीत लोटे और समस्त सैनिक असैनिक कर्मचारी उपस्थित रहे । समापन के बाद गुरु का लंगर बांटा गया|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button