देशमुंबई

विरार में आज भव्य शिवजन्मोत्सव: शिवज्योति, ढोल-ताशा और सामाजिक उपक्रमों से गूंजेगा मनवेल पाड़ा

निःशुल्क मेडिकल कैंप, नेत्र जांच शिविर आयोजित

मुंबई,यशभारत। सकल मराठा समाज, वसई-विरार द्वारा गुरुवार, 19 फरवरी 2026 को छत्रपति शिवराय जयंती के अवसर पर भव्य शिवजन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन मनवेल पाड़ा तालाब, विरार (पूर्व), तहसील वसई, जिला पालघर में किया जाएगा। समारोह में शिवज्योति आगमन, छत्रपति शिवराय प्रतिमा पूजन एवं दीप प्रज्वलन, महिला हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम, ढोल-ताशा एवं महिला लेज़ीम पथक की प्रस्तुति, शिवचरित्र व्याख्यानमाला तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इस अवसर पर समाजहित में निःशुल्क मेडिकल कैंप, निःशुल्क नेत्र जांच शिविर तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं से विशेष रूप से इन योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया गया है। आयोजन समिति ने समाज के सभी बंधुओं, मातृशक्ति एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button