जबलपुरमध्य प्रदेश

“वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सद्भावना मैराथन दौड़ का आयोजन

जबलपुर यश भारत। 07 नवम्बर 2025 को “राष्ट्रगीत वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 6वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल जबलपुर द्वारा सद्भावना मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

सेनानी सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन में आयोजित इस मैराथन दौड़ का शुभारंभ उप सेनानी लामु सिंह श्याम द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। दौड़ रांझी क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होती हुई 6वीं वाहिनी मुख्यालय के प्रथम द्वार पर संपन्न हुई।

इस अवसर पर वाहिनी एवं पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पी.टी.एस.) के समस्त राजपत्रित अधिकारी, अराजपत्रित अधिकारियों सहित लगभग 250 पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् की ऐतिहासिक धरोहर के प्रति सम्मान व्यक्त करना एवं आपसी सद्भावना, एकता तथा अनुशासन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button