Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

घंटों में साफ हुआ गोलबाजार, निगम-पुलिस के एक्शन से हटे 60 अतिक्रमण, जाम से मिली राहत

निरीक्षण के बाद तुरंत कार्रवाई

जबलपुर। शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले गोलबाजार में आज प्रशासन का सख्त और असरदार रूप देखने को मिला। सुबह निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के औचक निरीक्षण के बाद दोपहर तक नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके को अतिक्रमण मुक्त कर दिया। इस बड़ी कार्रवाई से लंबे समय से जाम और अव्यवस्था झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली।

निरीक्षण के बाद तुरंत कार्रवाई

सुबह निगमायुक्त ने गोलबाजार का पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सड़कों और फुटपाथों पर फैले अवैध कब्जों को देखकर उन्होंने मौके पर ही सख्त निर्देश दिए। उनके आदेशों का असर कुछ ही घंटों में नजर आया और दोपहर तक कार्रवाई शुरू हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button