ग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

MP की महिला कर्मचारियों को तोहफा, अब मिलेगा 7 दिन का अतिरिक्त अवकाश, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश, बीते दिनों CM ने की थी घोषणा

2

मध्य प्रदेश की महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। आगामी चुनाव से पहले राज्य की शिवराज सरकार ने सभी महिला कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। महिला दिवस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरुप महिला कर्मचारियों को 7 दिनों के अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (CL) देने के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आज बुधवार 5 जुलाई को आदेश जारी कर दिए है। अब महिला कर्मचारी अपनी आवश्यकता के हिसाब से इन अवकाशों को ले सकेंगीं।

दरअसल, 8 मार्च 2023 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की थी। सीएम ने कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कर्मचारियों को 7 दिवस का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश देने का फैसला किया है। आज के दौर में महिलाएँ हर कार्य-क्षेत्र में कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं,उन पर मातृत्व और घर संभालने की ज़िम्मेदारी भी है। इसलिए हमने तय किया है कि सभी महिला कर्मचारियों को 7 दिवस का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश देंगे, जिसे वे अपनी आवश्यकता अनुरूप उपयोग कर सकेंगी।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button