जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, लोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

ब्यावर. राजस्थान के ब्यावर में आज शनिवार 19 जुलाई की तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. मुंबई से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन में सेंदड़ा रेलवे स्टेशन से गुजरते समय लगभग 3 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई. जैसे ही लोको पायलट ने इंजन के पिछले हिस्से में धुआं देखा, उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया. यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन लोको पायलट की सूझबूझ और तत्परता ने एक बड़े खतरे को टाल दिया.

हादसे के 6 घंटे बीतने के बाद भी अजमेर-ब्यावर ट्रैक पर संचालन बंद रहा. जानकारी के अनुसार, ब्यावर जिले के सेंदड़ा रेलवे स्टेशन (अजमेर रेल मंडल) पर शनिवार को तीन बजे मुंबई से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसके बाद ट्रेन के लोको पायलट ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इंजन को ट्रेन के बाकी डिब्बों से अलग कर दिया.

लोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

लोको पायलट ने फिर इंजन को थोड़ी दूर ले जाकर खड़ा कर दिया. लोको पायलट के इस साहसिक कदम से एक बड़ा हादसा टल गया. ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही ब्यावर आरपीएफ और सेंदड़ा पुलिस मौके पर पहुंची. फिर दमकल विभाग को सूचना दी गई. इसके बाद दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची.

कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. बता दें कि इस गरीब रथ का संचालन मुंबई के बांद्रा और दिल्ली के सराय रोहिल्ला जंक्शन के बीच किया जाता है. बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान ट्रेन में 500 से ज्यादा यात्री सफर कर रहे थे. वहीं रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन में आग लगने से कोई भी यात्री जख्मी नहीं हुआ है. सभी को वैकल्पिक साधनों से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button