जबलपुरमध्य प्रदेश

रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर, वेस्ट के तत्वाधान में निःशुल्क कृत्रिम हाथ शिविर का आयोजन

11 जनवरी को मदनमहल स्थित मोहन फिजियोथेरेपी सेंटर में

जबलपुर, यशभारत। रोटरी क्लब जबलपुर वेस्ट एवं रोटरी क्लब ऑफ इंदौर अपटाउन के संयुक्तत्वाधान एवं एल.एन. 4 फाउण्डेशन यू.एस.ए. के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कृत्रिम हाथ लगाने का शिविर का आयोजन दिनांक 11 जनवरी 2026, रविवार सुबह 10 बजे से स्थान हिमांशु गुप्ता मोहन फिजियोथैरेपी सेन्टर, मदन महल, पुलिस थाना, राइट टाउन, जबलपुर में आयोजित किया जा रहा है।

शिविर आयोजन के बारे में रोटरी वेस्ट अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने जानकारी देते हुये बताया कि क्रितिक (कृत्रिम) हाथ लगाने के लिये कोहनी के नीचे 4-5 इंच का प्राकृतिक हाथ होना अनिवार्य है जिसरी उपयोगकर्ता को हाथ चलाने में आराम एवं सुविधा रहेगी एवं 10-12 किलो वजन उठाया जा सकेगा, इसमें दो उंगली (वर्किंग) मूमेंट में रहेगी, तीन उंगलियां स्टाप मोड में कार्य करती है जिससे दैनिक कार्यों को करने में दिव्यांगजनों को आत्म निर्भरता मिलेगी ।

09

कृत्रिम हाथ दिव्यांगजनों को पूर्णतः निःशुल्क प्रदान किये जायेंगे एवं सभी लोगों को भोजन व्यवस्था इत्यादि भी निःशुल्क की गई है।

यह आयोजन जबलपुर संभाग एवं प्रदेश स्तर पर एवं अन्य प्रदेश के दिव्यांगजनों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसी उद्‌देश्य से कमिश्नर महोदय जबलपुर एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग जबलपुर संभगा से भी संपर्क किया गया है ताकि कमिश्नरी क्षेत्र से अधिक से अधि एक दिव्यांगजन इस कार्यक्रम का लाभ उठा सके ।

रोटरी क्लब जबलपुर वेस्ट का उ‌द्देश्य इस पहल के माध्यम से दिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाना, उन्हें आत्म सम्मान एवं स्वावलंबन प्रदान करना है एवं आत्म निर्भर जीवन की ओर बढ़ने में सहयोग प्रदान करना है।

आयोजनकर्ताओं- राजेश गुप्ता अध्यक्ष, दिनेश गुप्ता सचिव, दीपक सिंघई कोषाध्यक्ष, एस.पी. सिंह. दीपक मिश्रा, शरद जैन, राजेश भट्ट, डॉ. सुनील बहल, डॉ. दीपक साहू, डॉ. कुसुम जैन, डॉ. रजनी गुप्ता, विवेक सोनी, चंदन यादव, बबलू चौबे, शैलेश सोनी, प्रवीण विश्वकर्मा एवं समस्त रोटरी परिवार ने पात्र दिव्यांगजनों से इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button