निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, एक ही छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ, बड़ी संख्या में लाभ उठा रहे लोग
छवि नेत्रालय में रविवार से प्रारंभ आगामी 7 अक्टूबर तक जारी रहेगा

निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, एक ही छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ,
बड़ी संख्या में लाभ उठा रहे लोग
छवि नेत्रालय में रविवार से प्रारंभ आगामी 7 अक्टूबर तक
जारी रहेगा
जबलपुर यशभारत। आंखों की सेहत का ख्याल रखते हुए श्री सेठ घासी राम सेवा समिति द्वारा छवि रानी बऊ स्मृति निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां एक ही छत के नीचे आप अहम जांचें निःशुल्क करवा सकते हैं। 6 से 7 अक्टूबर तक छवि नेत्रालय राइट टाउन में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले शिविर में आंखों की समस्त आधुनिक जांचें निःशुल्क की जा रही हैं।

संयोजक नेत्र रोग विशेषज्ञ एमएस डॉ. अखिलेश नेमा ने बताया कि शिविर में मोतियाबिंद, संपूर्ण नेत्र जांच, आंखों की एलर्जी, कांच बिंद की ठुष्ह जांच, ड्राई आइज, व अन्य समस्याओं की जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा की जा रही है। साथ ही स्टेलरिस पीसी मशीन की सहायता से फेको सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। शिविर में जांच के बाद चयनित मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन पर विशेष छूट दी जाएगी।

साथ ही मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों को दवाइयां और काला चश्मा निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। आयुष्मान कार्ड धारकों का रेटीना ऑपरेशन निःशुल्क कराए जाने की सुविधा भी है। उस्कृय सर्जरी पर विशेष पैकेज ऑफर के साथ-साथ आंखों के संपूर्ण इलाज की उन्नत तकनीकों की भी जानकारी दी जा रही है। रजिस्ट्रेशन एवं अधिक जानकारी के लिए अस्पताल से सीधे संपर्क किया जा सकता है। छवि आई हॉस्पिटल, राइट टाउन जबलपुर में संपर्क कर सकते हैं।







