जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सदन में चार विधेयक हुए पास,संस्कृत भाषा के संवर्धन पर हुई चर्चा अभिलाश पांडे ने संस्कृत भाषा के संवर्धन का मामला उठाया

Four bills were passed in the House, discussion was held on promotion of Sanskrit language, Abhilash Pandey raised the issue of promotion of Sanskrit language

सदन में चार विधेयक हुए पास,संस्कृत भाषा के संवर्धन पर हुई चर्चा अभिलाश पांडे ने संस्कृत भाषा के संवर्धन का मामला उठाया

भोपाल। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पेश किया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने भारतीय स्टांप मप्र संशोधन विधेयक, रजिस्ट्री मप्र संशोधन विधेयक और भारतीय स्टांप मप्र द्वितीय संशोधन विधेयक रखा। सभी विधेयक सदन से पास हो गए।भाजपा विधायक अभिलाश पांडे ने मध्य प्रदेश में संस्कृत भाषा के संवर्धन किए जाने की ओर स्कूल शिक्षा मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। विधायक ने संस्कृत में अपना ध्यान आकषर्ण रखा। इस मामले पर स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने संस्कृत भाषा में अपना जवाब दिया। उन्होंने संस्कृत भाषा को लेकर आभार व्यक्त किया। मंत्री ने संस्कृत भाषा को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कामों को बताया। वहीं अभिलाष पांडे ने कहा की नई शिक्षा नीति के तहत अंग्रेजी और हिंदी को बढ़ावा दिया जा रहा है, लेकिन संस्कृत को व्यावसायिक रूप से बढ़ावा देने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मंत्री से सवाल पूछा कि संस्कृत को व्यावसायिक रूप से बढ़ावा देने के लिए सरकार क्या प्रयास कर रही है ? संस्कृत पढऩे वालों को सरकार क्या स्कॉलरशिप उपलब्ध करा रही है। इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि शासकीय आवासीय स्कूलों में छात्रवृत्ति की पात्रता है। विगत वर्ष 2024 25 में 3500 बच्चों को स्कॉलरशिप का लाभ दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button