मध्य प्रदेश

युद्ध के साये में दुबई में फंसे इंदौर के पूर्व विधायक, उड़ानें रद्द होने से बढ़ी चिंता

शारजाह-इंदौर सहित कई उड़ानें निरस्त

यश भारत, इंदौर/दुबई। अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले के बाद बने तनावपूर्ण हालात के बीच दुबई में इंदौर के दो पूर्व विधायक सहित सैकड़ों भारतीय नागरिक फंस गए हैं। हवाई सेवाएं अस्थायी रूप से बंद होने के कारण उनकी भारत वापसी फिलहाल संभव नहीं हो पा रही है। पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल निजी कार्यक्रमों में शामिल होने दुबई गए थे, लेकिन एयरस्पेस प्रतिबंध के चलते वहीं रुकना पड़ा।

शारजाह-इंदौर सहित कई उड़ानें निरस्त कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। दुबई में एहतियाती कदम उठाए गए हैं और लोग हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। फंसे भारतीयों के परिजन केंद्र और राज्य सरकार से सुरक्षित वापसी की व्यवस्था करने की अपील कर रहे हैं। सभी की नजर अब भारत सरकार के अगले कदम पर टिकी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button