भोपालमध्य प्रदेश

नौकरी जाने से अवसाद में था AIIMS का पूर्व कर्मचारी, पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर दी जान

नौकरी जाने से अवसाद में था AIIMS का पूर्व कर्मचारी, पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर दी जान

भोपाल, यशभारत। राजधानी के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत फूटा मकबरा इलाके में एक 36 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक एम्स अस्पताल में आउटसोर्स सफाईकर्मी के पद पर तैनात था, जिसे दो महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। परिजनों का आरोप है कि कार्यस्थल पर सुपरवाइजर द्वारा की जा रही प्रताड़ना और बेरोजगारी के कारण वह गहरे तनाव में था।

पुलिस के अनुसार, फूटा मकबरा निवासी जितेंद्र कीर (36) पिता रमेश कीर शुक्रवार रात शराब के नशे में घर लौटा और अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार तड़के जब परिजनों ने कमरे में झाँका, तो जितेंद्र का शव पत्नी की साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

भाई का आरोप: सुपरवाइजर की रंजिश ने ली जान
मृतक के भाई आशीष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जितेंद्र को उसका सुपरवाइजर लंबे समय से परेशान कर रहा था। आशीष के मुताबिक, सुपरवाइजर व्यक्तिगत रंजिश रखता था और काम में बेवजह कमियां निकालकर भैया को बदनाम करता था। अंततः साजिश रचकर उन्हें नौकरी से निकलवा दिया गया।

बिखर गया था परिवार
नौकरी जाने के बाद जितेंद्र अवसाद (Depression) का शिकार हो गया और अत्यधिक शराब पीने लगा। इस कारण घर में आए दिन विवाद होने लगे। प्रताड़ना से तंग आकर चार दिन पहले ही उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। घर में अकेलेपन और आर्थिक तंगी ने जितेंद्र को आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button