देश

नीतीश सहित एनडीए के पांच उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

कार्यक्रम में शामिल हुए अमित शाह

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को विधानसभा परिसर में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन करने वालों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार शामिल हैं।
नामांकन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, मंत्री विजेंद्र यादव तथा विजय चौधरी समेत भाजपा और जदयू के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी नेता विधानसभा से निकल गए।
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने के लिए स्टेट गेस्ट हाउस पहुंच गए, जहां संगठनात्मक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई।

नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से जदयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की संभावनाओं को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। इस मुद्दे को लेकर कई कार्यकर्ता जदयू कार्यालय पहुंच गए और विरोध जताया।
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने एमएलसी संजय गांधी की गाड़ी को घेर लिया और नारेबाजी की। कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कुछ नेताओं पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप भी लगाया।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही जनता से समर्थन मांगा था, इसलिए इस तरह के फैसले से पहले कार्यकर्ताओं और जनता की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button