जीएसटी चोरी करने फर्मों ने गड़बड़झाला के साथ की हेराफेरी, स्टेट जीएसटी का छापा: स्टॉक मिलान, दस्तावेजों की जांच

जबलपुर। रद्दी चौकी, महाराजपुर एवं बरेला में आयरन-स्टील और सीमेंट की फर्मों पर स्टेट जीएसटी की छापेमारी शुक्रवार को भी जारी रही। स्टॉक मिलान के साथ दस्तावेजों की जांच पड़ताल की गई। देर रात तक कार्रवाई पूरी न होने के चलते फर्मों के ठिकानों को सील कर दिया। आज पुन: कार्रवाई होगी। अब तक की जांच में फर्मों द्वारा जीएसटी चोरी करने गड़बड़झाला करने के साथ हेराफेरी किए जाने की बात सामने आ रही है । विस्तृत जांच के बाद फर्मों पर पेनाल्टी और जीएसटी चोरी की राशि तय होगी।
डिप्टी कमिश्नर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि स्टेट जीएसटी जबलपुर संभाग 1 संयुक्त आयुक्त आर. एम साहू के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने एक साथ रद्दी चौकी स्थित अनिल ट्रेडिंग कंपनी, महाराजपुर स्थित बीएमडब्ल्यू प्राइवेट लिमिटेड और बरेला स्थित दादा ट्रेडिंग कंपनी छापेमारी की है। शुक्रवार को भी टीमों ने तीनों फर्मों के ठिकानों पर जांच पड़ताल की। माल स्टॉक के साथ दस्तावेेजों को खंगाला। क्रय-विक्रय और लेनदेन से जुड़े जुटे दस्तावेजों की जांच हुई । लेखा जोखा टीमों ने खंगाला जिसमें जीएसटी चोरी से जुड़ी भारी गड़बड़ी सामने आ रही है। मामले की विस्तृत जांच के बाद टैक्स चोरी और पेनाल्टी राशि तय होगी। कार्रवाई के दौरान जीएसटी अधिकारियों ने जीएसटी से जुड़े अहम दस्तावेज भी जप्त किए है जिसका बारीकी से आलकन किया जा रहा है। कार्रवाई में असिस्टेंट कमिश्नर वंदना सिन्हा, राजेन्द्र कुसराम, मुकुल गुप्ता, ज्ञानचंद्र गुप्ता, रूचि सोनी, ज्योति सोनी, उषा करोले आदि शामिल है।







