इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कनाडा के स्कूल में फायरिंग, 9 की मौत, शूटर ने खुद को मारी गोली 

पुलिस बोली- हमलावर के शरीर पर खुद को चोट पहुंचाने के निशान 

कनाडा के स्कूल में फायरिंग, 9 की मौत, शूटर ने खुद को मारी गोली 

ओटावा, एजेंसी। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के टम्बलर रिज में मंगलवार दोपहर एक भयानक घटना हुई. टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में किसी ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 27 लोग घायल हुए. पुलिस ने बताया कि मेन शूटर भी मारा गया. घटना मंगलवार दोपहर लगभग 1.20 बजे स्थानीय समय पर हुई. रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस  को जैसे ही फायरिंग की सूचना मिली, वो तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को अपने कंट्रोल में ले लिया. पुलिस ने बताया कि छह लोग स्कूल के अंदर ही मारे गए. एक घायल व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. इसके अलावा एक घर में दो और लोग डेड मिले. पुलिस ने कहा कि मेन शूटर ने खुद को गोली मारी. पुलिस के मुताबिक अब इलाके में कोई एक्टिव खतरा नहीं है. घायलों में से कुछ लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाकी लोगों को स्थानीय मेडिकल सेंटर में प्राथमिक उपचार दिया गया. पुलिस और मेडिकल टीम ने इलाके में सुरक्षा और मदद के लिए तेजी से काम किया.

लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

घटना के बाद शहर के कई इलाके लॉकडाउन में रहे. लोगों को घर के अंदर रहने और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई. धीरे-धीरे हालात काबू में आए और स्कूल के छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया. ब्रिटिश कोलंबिया के पब्लिक सेफ्टी मिनिस्टर और पुलिस अधिकारियों ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की और घायल लोगों के जल्दी ठीक होने की कामना की. पुलिस घटना की पूरी जांच कर रही है और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और पुलिस की मदद करने की अपील की है.

पुलिस बोली- हमलावर के शरीर पर खुद को चोट पहुंचाने के निशान 

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस   के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट कमांडर केन फ्लॉयड ने कहा कि हालात तेजी से बदल रहे थे और स्थिति काफी गंभीर थी। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रशासन, इमरजेंसी टीमों और स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस को कार्रवाई करने में मदद मिली।पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट (भारतीय समयानुसार रात करीब 2 बजे) पर स्कूल में गोलीबारी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस स्कूल के अंदर दाखिल हुई। वहां कई लोग घायल और मृत हालत में मिले।एक व्यक्ति जिसे हमलावर माना जा रहा है वो भी मृत पाया गया। उसके शरीर पर खुद को चोट पहुंचाने के निशान मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button