राशन दुकानों में 2.20 करोड़ के स्टॉक घोटाले पर 33 लोगों के खिलाफ FIR
खाद्य विभाग की कार्यवाही

जबलपुर, यश भारत। खाद्य विभाग की जांच में जबलपुर नगर निगम क्षेत्र की 11 उचित मूल्य की राशन दुकानों पर भारी गड़बड़ी सामने आई है। दुकानों पर गेंहू, चावल, नमक और शक्कर का कुल रुपये 2,20,12,460 मूल्य का स्टॉक कम पाया गया। यह स्टॉक पीओएस मशीन/पोर्टल से अवैध रूप से घटाया गया था।
जांच रिपोर्ट के आधार पर 29 दुकान संचालक और 4 शासकीय सेवकों सहित कुल 33 लोगों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में FIR दर्ज कराई गई है।
आरोपियों में अमर उपभोक्ता सहकारी भण्डार के आकाश नेचलानी, रामचरण विश्वकर्मा, कविता नेचलानी, पूजा उपभोक्ता सहकारी भण्डार के गुंजन वेदी, विशाल बमरन, प्रीति अवस्थी, नव शक्ति महिला उपभोक्ता सहकारी भण्डार की नीता तिवारी, कपिल तिवारी, मां शारदा देवी महिला उपभोक्ता भण्डार की नाजिया बेगम, अभिषेक पटेल, सत्येंद्र तिवारी, किरण जायसवाल, संत रविदास नगर उपभोक्ता भण्डार के आयुष चौधरी, मीना चौधरी, मां नमर्देश्वर भण्डार के रामचरण विश्वकर्मा, दिनेश नेचलानी, नर्मदा भण्डार के अमरनाथ प्रधान, पियूष अवस्थी, आदित्य भण्डार के रामअवतार विश्वकर्मा, राहुल गुप्ता, हार्दिक धनोऱिया, शिवशक्ति भण्डार की गीता राजपूत, राजेश कुशवाहा, अंशु जायसवाल, एकता भण्डार के राजकुमार चौधरी, इमरान मंसूरी, कमरजहां मंसूरी, सिटी भण्डार के मो. अजहर, हमीद मंसूरी शामिल हैं।
इसके अलावा शासकीय सेवकों में भावना तिवारी (कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी), सुचिता दुबे (कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी), अक्षय कुमार खरे (डीपीएमयू), नुजहत बानो बकाई (जिला आपूर्ति नियंत्रक) को भी नामजद किया गया है।







