जबलपुरमध्य प्रदेश

पुत्र के जन्मदिन पर पिता फांसी के फंदे पर झूला

डीजे बंद कराने से हुआ दुखी, मातम में बदली खुशियां

जबलपुर । मझगवां कन्या शाला के पीछे रहने वाले युवक ने पुत्र के जन्मदिन पर पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि देर रात तक डीजे बजने पर परिजनों ने विरोध दर्ज कराते हुए डीजे बंद करा दिया था जिसके चलते मृतक दुखी हो गया और उसने यह आत्मघाती कदम उठाया । जिसके चलते जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गई।

पुलिस के मुताबिक राजेन्द्र प्रसाद रजक (53) निवासी कन्या शाला के पीछे मझगवॉ ने सूचना दी कि उसके बडे बेटे प्रिंस रजक के बच्चे का जन्मदिन शनिवार को था परिवार के सभी लोग प्रिंस के बच्चे का जन्मदिन मना रहे थे। शुक्रवार रात लगभग 11 बजे डीजे बंद करने के लिये प्रिंस को कहा तो प्रिंस बिना कुछ कहे बस स्टैण्ड मझगवॉ की ओर चला गया एवं लगभग 2 घंटे बाद शराब पीकर आया एवं घर वालों से झगडा कर कहने लगा तुम लोग डीजे बजाने से मना कर रहे हो, जिससे कहा कि रात ज्यादा हो गयी है।

रात 3-30 बजे प्रिंस ने अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा लगा लिया, छोटे बेटे ने हाथ डालकर अंदर से बंद दरवाजे को खोला तो देख कि बेटा प्रिंस पंखे में चुनरी बांध कर फांसी पर लटका था जिसे तत्काल फांसी से उतारकर सिहोरा अस्पताल ले गये जहॉ डाक्टर ने चैक कर बेटे प्रिंस 22 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2026 03 15 at 13.37.53 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button