भोपालमध्य प्रदेश
किसान महाचौपालः जवाहर चौक पर जुटी हजारों की भीड़; खानूगांव में पुलिस ने की बैरिकेडिंग, दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी।

किसान महाचौपालः जवाहर चौक पर जुटी हजारों की भीड़; खानूगांव में पुलिस ने की बैरिकेडिंग
भोपाल, यशभारत। भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ आज राजधानी भोपाल की सड़कों पर संग्राम छिड़ गया। कांग्रेस की किसान महाचौपाल में शामिल होने आए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने देश को बेच दिया है।
कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के स्वागत के लिए उमड़े कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खानूगांव चौराहे पर ही रोक दिया। पुलिस ने चारों तरफ से मोर्चाबंदी करते हुए साफ चेतावनी दी है कि बैरिकेड लांघने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुराने शहर के हजारों कार्यकर्ता घंटों से पुलिस के साथ तनातनी के बीच डटे हुए हैं। जवाहर चौक पर बने 50 हजार की क्षमता वाले विशाल डोम में किसानों का हुजूम जुटना शुरू हो गया है।







