घर में नकली नोट बनाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बाजार में 6 लाख रुपये से ज्यादा खपाए

घर में नकली नोट बनाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बाजार में 6 लाख रुपये से ज्यादा खपाए
भोपाल,यशभारत। राजधानी के राजधानी के पिपलानी थाना पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने अपने घर के अंदर ही नकली नोट छापने की पूरी फैक्ट्री लगा रखी थी। आरोपी के पास से रु500 के नकली नोटों का बड़ा जखीरा और लाखों रुपये का रॉ मटेरियल बरामद हुआ है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विवेक यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। भोपाल के करोंद इलाके में पुलिस ने दबिश देकर विवेक यादव को पकड़ा। जाँच में पता चला कि आरोपी ने अपने घर के एक कमरे को ही नकली नोट छापने का पूरा मैकेनिज्म बनाकर मिनी-फैक्ट्री में बदल दिया था।
पुलिस ने आरोपी के पास से 500-500 के रु2 लाख से ज़्यादा मूल्य के नकली नोट जब्त किए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि पूछताछ में सामने आया कि विवेक यादव पिछले करीब एक साल में ₹6 लाख से ज़्यादा के नकली नोट बाजार में खपा चुका है। पुलिस ने आरोपी के ठिकाने से रु 30 लाख से ज़्यादा मूल्य के नकली नोट छापने का कच्चा माल और अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं।
ऑनलाइन मंगाया सामान, जर्मन किताबों से सीखा ‘हुनर’
आरोपी विवेक यादव, जो 10वीं पास है और लंबे समय से प्रिंटिंग (छपाई) के काम से जुड़ा था, ने नकली नोट छापने का तरीका सीखने के लिए जर्मन राइटर्स की किताबें पढ़ीं। उसने नकली नोट बनाने के लिए जरूरी सारा सामान ऑनलाइन खरीदा था। वह एक-एक कर नोट को छोटे दुकानदारों के बीच खपाता था। पुलिस को इस गोरखधंधे की सूचना दुकानदारों से ही मिली थी, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस अब आरोपी से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके तार कहीं और भी जुड़े हैं या नहीं।







