आबकारी अमले ने की छापामार कार्रवाई, अवैध शराब जब्त

आबकारी अमले ने की छापामार कार्रवाई, अवैध शराब जब्त
– शहर में अलग अलग जगहों पर की कार्रवाई
भोपाल यशभारत। आबकरी अमले ने शहर में अलग अलग जगहों पर कार्रवाई कर अवैध शराब जब्त की है। कलेक्टर के निर्देश पर जगह-जगह कार्रवाई की जा रही है। आबकारी अमले की तीन टीमों ने पिपलानी, पंचशील नगर और बैरागढ़ में कार्रवाई कर अवैध शराब बरामद की है। आबकारी टीम ने अवैध शराब का परिवहन, विक्रय करने के साथ ही मदिरापान करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपलानी क्षेत्र में नितिन रायकावार द्वारा कार स अवैध रूप से देशी मदिरा का परिवहन किया जा रहा था। आबकारी अमले ने कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा है। इसी तरह पंचशील नगर में मनोज रेवराम के पास १५ पाव देशी शराब जब्त की गई। तीसरी कार्रवाई बैरागढ़ क्षेत्र में की गई जहां विककी हीरालाल के पास से २५ पाव देशी शराब बरामद की गई है। आबकारी टीम ने बैरागढ़ क्षेत्र खजूरी रोड के होटल रेस्टोरेंट मालिकों संचालकों द्वारा अवैध रूप से शराब पिलाते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किए हैं। सभी पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।







