जबलपुरमध्य प्रदेश

सनसिटी कंचनपुर में लगी आग में सब कुछ जलकर हो गया खाक

Everything was burnt to ashes in the fire that broke out in Sun City Kanchanpur

सनसिटी कंचनपुर में लगी आग में सब कुछ जलकर हो गया खाक

 

 

जबलपुर यश भारत। अधारताव के कंचनपुर में बुधवार की सुबह एक सूने मकान में लगी भीषण आग से गृहस्थी के साथ-साथ घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की कुछ देर पहले ही मकान मालकिन का बेटा अपनी मां को छोड़ने फैक्ट्री गया था और कुछ देर बाद ही घर में आग लगने की जानकारी लगने पर वह वापस लौटा तो पाया कि घर के अंदर रखा सामान धू-धू कर जल रहा था। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी और घटना की जानकारी नगर निगम के दमकल विभाग को भी दी गई। जब तक दमकल के लोग पहुंचते तब तक क्षेत्री लोगों ने आग बुझाने की कोशिश भी की लेकिन सफलता नहीं मिली जानकारी के मुताबिक दमकल के तीन वाहन और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर के अंदर रखा सारा सामान यहां तक की खाने पीने की चीज भी आग की भेंट कर चुकी थी। इस घटना में करीब 30 लख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। घटना के संबंध में पीड़ित और दमकल सूत्रों की जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक सनसिटी में शांतिबाई पटेल का मकान है और वह व्हीकल फैक्ट्री में नौकरी करती है। आज सुबह उनका बेटा मनीष घर में ताला डालकर उन्हें छोड़ने के लिए फैक्ट्री गया था करीब 15 मिनट बाद ही किसी ने उसको फोन पर जानकारी दी की उसके घर में भीषण आग लग गई है। यह जानकारी लगते ही वह वापस लौटा लेकिन तब तक आग काफी भड़क चुकी थी। घर के अंदर रखा गृहस्थी का सारा सामान जहां धू धू कर जल रहा था वही बर्तन तक पिघल गए इससे आगकी भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। आग लगने की घटना से पूरे क्षेत्र में अपर तकरीर और हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई थी लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।

 

 

शार्ट सर्किट या दीपक से आग लगने की आशंका

 

पीड़ित मनीष पटेल के अनुसार आग लगने का कोई स्पष्ट कारण तो अभी समझ में नहीं आ रहा है लेकिन या तो कर सर्किट के कारण यह घटना घटित हुई होगी या फिर पूजा के लिए जो दीपक जलाकर रखा गया था चूहा उसकी जलती हुई बाती खींच कर ले गए होंगे और किसी ऐसी जगह छोड़ दी होगी जहां जल्द आग पकड़नी वाली सामग्री रखी होगी और यही दो कारण है जिनके कारण आग लगने की यह घटना सामने आ गई। वही दमकल सूत्रों की मांने तो आग लगने का कारण अभी अज्ञात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button