जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

सीधी में प्राचार्य पर EOW का शिकंजा: आय से अधिक संपत्ति मामले में तीन घर और फार्महाउस पर छापा, करोड़ों की संपत्ति उजागर

​जबलपुर यश भारत । । आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सीधी जिले में बड़ी कार्रवाई की है. EOW रीवा की टीम ने शासकीय हाई स्कूल खोखरा के प्राचार्य अभिमन्यु कुमार सिंह चौहान उर्फ बब्लू सिंह उम्र 53 वर्ष के ठिकानों पर शुक्रवार 5 दिसंबर 2025 को एक साथ रेड की कार्रवाई की. तलाशी अभी जारी है और अब तक करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है.

एक साथ तीन ठिकाने और फार्महाउस पर दबिश

EOW मुख्यालय भोपाल में प्राचार्य बब्लू सिंह चौहान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके सत्यापन के बाद उनके विरुद्ध 03.12.2025 को भारतीय न्याय संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला (अपराध क्र. 157/25) दर्ज किया गया था. EOW टीम रीवा ने न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त कर प्राचार्य चौहान के तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापा मारा:

  1. रानी दुर्गावती वार्ड, सीधी स्थित निवास.

  2. ग्राम मड़वाह स्थित घर.

  3. एक फार्महाउस.

करोड़ों की ज्ञात संपत्ति का ब्यौरा

EOW की 15 सदस्यीय टीम की तलाशी में अब तक निम्न संपत्तियों का खुलासा हुआ है:

  • आलीशान आवास: एक दो मंजिला आलीशान मकान.

  • भूमि: कई भूखंडों से संबंधित दस्तावेज.

  • वाहन: 10 नग चार पहिया वाहन (फोर व्हीलर) और 04 दो पहिया वाहन (टू व्हीलर).

  • आभूषण: सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान.

बैंक लॉकर और बैलेंस की होगी जांच

EOW के अधिकारियों ने बताया कि तलाशी कार्रवाई अभी भी जारी है. प्राचार्य चौहान के बैंक बैलेंस और विभिन्न बैंकों में मौजूद लॉकरों को खोले जाने के बाद उनकी कुल बेनामी और अवैध संपत्ति की कीमत में और इज़ाफ़ा होने की संभावना है. इस कार्यवाही में कार्यवाहक निरीक्षक हरीश कुमार त्रिपाठी और मोहित सक्सेना सहित EOW की 15 सदस्यीय टीम शामिल है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button