जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सिवनी नगर पालिका की प्रभारी CMO दिशा डेहरिया के घर EOW का छापा, आय से अधिक संपत्ति की हुई थी शिकायत

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

सिवनी यश भारत:-
सिवनी जिले की नगर पालिका परिषद में पदस्त प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिशा डेहरिया के शासकीय आवास में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने छापा मार कार्रवाई की है। और हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 9:30 बजे EOW की टीम प्रभारी सीएमओ दिशा डेहरिया के घर पहुंची जहां से उन्हें कुछ समय के लिए नगर पालिका लाया गया। और टीम उन्हें अपने साथ छिंदवाड़ा ले गई है। छापेमारी कार्रवाई में संपत्ति से जुड़े क्या अहम दस्तावेज जांच टीम को मिले हैं यह अभी पता नही चल पाया है। EOW की टीम पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। सीएमओ दिशा डेहरिया उससे पहले छिंदवाड़ा जिले की चांद नगर परिषद और हर्रई नगर परिषद में CMO के पद में कार्यरत रह चुकी है। वर्तमान में बालाघाट जिले के वारा सिवनी नगर परिषद और सिवनी नगर पालिका के प्रभार में हैं। EOW के डीएसपी ए. बी सिंग का कहना है कि दिशा डेहरिया वारा सिवनी नगर परिषद में पदस्त है। इन्हें सिवनी का अतिरिक्त प्रभार है। आय से अधिक संपत्ति की प्रकरण दर्ज है। इसलिए सर्च कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button