भोपालमध्य प्रदेश

तालाब पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं, सख्त कार्रवाई होगी , सांसद आलोक शर्मा

तालाब पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं, सख्त कार्रवाई होगी , सांसद आलोक शर्मा

यश भारत, भोपाल। राजधानी भोपाल की जीवन रेखा कहे जाने वाले बड़े तालाब को सुरक्षित रखने के लिए अब प्रशासन सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। भोपाल के सांसद ने कहा कि लगभग 1100 वर्ष पहले राजा भोज द्वारा निर्मित यह बड़ा तालाब शहर की पहचान और जीवन रेखा है। भोपाल के अधिकांश लोग इसी तालाब के पानी पर निर्भर हैं, इसलिए इसके आसपास किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। सांसद ने कहा कि तालाब के कैचमेंट और अपील एरिया के आसपास निर्माण और अतिक्रमण पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बड़े तालाब को बचाने के लिए किसी को भी अतिक्रमण की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर लगातार बैठकें की जाएंगी और प्रशासनिक स्तर पर भी निगरानी बढ़ाई जाएगी। सांसद ने भोपाल कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि तालाब क्षेत्र में अतिक्रमण की निगरानी के लिए एक अतिरिक्त कलेक्टर की जिम्मेदारी तय की जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों, तहसीलदार और राजस्व विभाग को भी जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए हैं।
सांसद ने कहा कि तालाब के आसपास यदि कोई रेस्टोरेंट या अन्य व्यवसायिक गतिविधि नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि भोपाल के बड़े तालाब की सुरक्षा और संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button