जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मई से बढ़ जाएगा बिजली का खर्च

मई से बढ़ जाएगा बिजली का खर्च

जबलपुर। मई माह में उपभोक्ताओं को बिजली के बिलों में झटका लगने वाला है विद्युत नियामक आयोग के आदेशा के अनुसार लगभग 4 प्रतिशत बिजली के रेट बढऩे के निर्देश वितरण कंपनी  ने 1 अप्रैल से ही जारी कर दिए थे7 तदानुसार सर्वसाधारण उपभोक्ता जो 200 से 400  बिजली खपत करते हैं, उन्हें 50 रुपए से लेकर 99 रुपए तक बिजली के बिलों में अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा।
नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच, भारतीय वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन, महिला समिति, मानव अधिकार क्रांति संगठन तथा सीनियरर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने इस वसूली पर आक्रोश जताते हुए आज मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर अपील की, कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 108 के तहत मप्र सरकार इस वसूली पर तत्काल रोक लगाए।
पिछले 15 वर्षों से अपीलेट ट्रिब्यूनल दिल्ली के आदेश का पालन नहीं हुआ है, जिसमें वोल्टेज आधारित सही लागत (कॉस्ट ऑफ सप्लाई) निकालने को कहा गया है तथा नियामक आयोग को इसी कॉस्ट ऑफ सप्लाई के आधार पर रेट निर्धारण करने को कहा है7 लेकिन सही लागत मूल्य न निकालते हुए अनुमानित लागत पर 4 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के रेट निर्धारित किए गए हैं7 इस बावत उन्होंने 5 अप्रैल 2025 को रिव्यू पिटीशन भी आयोग के समक्ष दायर की थी लेकिन आयोग ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button