हमारे समाज में बुजुर्गों का अलग स्थान है – सारंग

हमारे समाज में बुजुर्गों का अलग स्थान है – सारंग
भोपाल यशभारत। हमारे समाज में बुजुर्गों का अलग स्थान है। 2 जून को बीजेपी के संस्थापक सदस्य कैलाश सारंग जी का जन्म दिवस है। इस दिन को हम मातृ – पितृ भक्ति दिवस के रूप में मनाते आए हैं। सनातन परंपरा में सभी हमारे बुजुर्ग भी माता पिता समान है। मात़ पितृ दिवस के अवसर पर 31 बेटियों का सामूहिक विवाह निश्शुल्क आयोजित किया जाएगा। सथ ही बुजुर्गों की कल पूजा के साथ पैर पखारकर आरती की जाएगी व सेवा का संकल्प लिया जाएगा। यह जानकारी मंत्री विश्वास सारंग ने रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान दी है। सारंग ने बताया कि भोपाल में कई जगह पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर सीएम डा मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे। सारंग ने बताया कि मातृ-पितृ भक्ति दिवस का हैश टैग जारी होगा। नरेला विधानसभा में सभी बुजुर्गों समय बिताने के लिए डे केयर सेंटर शुरू किया जाएगा जिसमें लायब्रेरी , टहलने की व्यवस्था, हेल्थ चेकअप सहित कई व्यवस्था होगी।







