जबलपुरमध्य प्रदेश

DEIM सुभाष शुक्ला की सक्रिय भूमिका से 3 वर्षीय बालिका को मिला नया जीवन

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के तहत मुंबई में हुई निःशुल्क हृदय सर्जरी

जबलपुर,यशभारत। कलेक्टर जबलपुर राघवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में एक सराहनीय स्वास्थ्य पहल सामने आई है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) अंतर्गत मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के तहत 3 वर्ष 3 माह की बालिका गौरांगी सिंह कुशवाहा की निःशुल्क हृदय शल्य चिकित्सा कराकर उसे नया जीवन दिया गया।

जानकारी के अनुसार, रांझी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 70 मानेगांव में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान RBSK टीम ने बालिका में जन्मजात हृदय रोग की पहचान की। इसके बाद जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप प्रबंधक (DEIM) सुभाष शुक्ला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेषज्ञ जांच कराई और तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।

कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन एवं CMHO के निर्देश पर जिला नोडल अधिकारी RBSK डॉ. अमजद खान के साथ समन्वय कर सभी औपचारिकताएं तेजी से पूरी की गईं। परिजनों की सहमति लेकर बालिका को नारायण हृदयालय, मुंबई रेफर किया गया, जहां 27 दिसंबर को उसकी सफल और निःशुल्क हृदय सर्जरी संपन्न हुई।
समयबद्ध निर्णय, बेहतर समन्वय और DEIM सुभाष शुक्ला की सक्रिय भूमिका से यह उपचार संभव हो सका। सर्जरी के बाद बालिका के परिजनों ने मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन और कलेक्टर जबलपुर का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button