जबलपुरमध्य प्रदेश

शराबियो ने बाइक सवार युवक को पीटा,कार में बाइक की टक्कर लगने से थे नाराज

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

जबलपुर,यशभारत। गढ़ा थाना क्षेत्र में कार में सवार होकर शराब पी रहे चार युवकों ने एक बाइक सवार की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में नशे में धुत युवक सड़क किनारे एक बाइक सवार को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोगो ने इसे रोका नहीं बल्कि वीडियो बनाते रहे। यह वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब गढ़ा थाना पुलिस मारपीट करने वाले युवकों की तलाश में जुट गई है।

ezgif 4851b6fb4b6a764e

टक्कर के बाद भड़के शराबी युवक

दरअसल गढ़ा क्षेत्र के पास कार में सवार चार युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान विजय ढीमर नाम का युवक अपनी बाइक से जा रहा था, जो उनकी कार से हल्का टकरा गया। हालांकि इस टक्कर में न तो कार को नुकसान हुआ और न ही किसी को चोट आई, लेकिन कार में बैठे युवक इतने नाराज हो गए कि वे नीचे उतर आए और विजय ढीमर के साथ मारपीट शुरू कर दी। करीब 10 मिनट तक पिटाई करने के बाद कार सवार युवक मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए।

इसके बाद पीड़ित युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज़ कराई। शिकायतकर्ता विजय ढीमर ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई अजय से मिलने के लिए अंधमूक बायपास की ओर जा रहा था। इस दौरान त्रिपुरी चौक के पास सड़क किनारे एक कार खड़ी थी, जिसमें कुछ युवक बैठकर शराब पी रहे थे। उसी समय एक ऑटो चालक ने कार में स्क्रैच मार दिया और फिर उसकी बाइक कार से हल्की टकरा गई। इसी दौरान कार से निकले युवको ने मारपीट शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button