भोपालमध्य प्रदेश

पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने वाले डॉक्टरों की हुई पहचान, हुआ बर्खास्त 

पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने वाले डॉक्टरों की हुई पहचान, हुआ बर्खास्त 
– एम्स के सामने आए दिन विवाद करने की मिली जानकारी 
भोपाल यशभारत। एम्स के आपातकालीन द्वार के सामने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करने वाले कथित युवकों की पहचान वीडियो के आधार पर कर ली गई है। इस संबंध में एम्स प्रबंधन ने एक जांच कमेटी भी गठित की है। वहीं सूत्रों के मुताबिक शराब पीकर हंगामा करने वाले युवकों की पहचान हो गई है। दरअसल एक वीडियो बुधवार शाम को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें खुद को डॉक्टर बताते हुए युवक ने पुलिस कर्मियों को धौंस दिखाई थी। इस दौरान उसने कहा था कि वह एम्स में डॉक्टर है और 2016  से काम कर रहा है। पुलिस कर्मियों ने कार की तलाशी ली थी इस दौरान शराब और बियर की कई बोतलें मिली थी। कार में दो अन्य युवक भी नशे में धुत्त मिली थी। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से युवकों ने काफी देर तक बहस की थी। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया था। बताया जा रहा है कि एम्स प्रबंधन द्वारा जो जांच कमेटी गठित की गई है उसने युवकों की पहचान की। वीडियो में बहस करता नजर आ रहा युवक एम्स का रेजिडेंट डॉक्टर है और पहले भी कई बार इस तरह के विवाद कर चुका है। सूत्रों के मुताबिक जांच कमेटी उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी जिसके आधार पर सख्त कदम उठाया जा सकता है। प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रबंधन नोटिस देकर जवाब तलब करने के साथ ही रेजिडेंट डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया है।
यह है पूरा मामला – एम्स के गेट नंबर दो के सामने संदिग्ध हालत में एक सफेद रंग की कार पुलिस कर्मियों को नजर आई थी। कार में चार युवक बैठे हुए थे। पुलिस कर्मियों ने जब युवकों से पूछताछ की तो एक युवक ने बहस शुरू कर थी। पुलिस कर्मियों ने कार की तलाश भी ली। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। युवकों ने कार लेकर फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मियों ने दोबार कार रोकी तो एक युवक ने खुद को डॉक्टर बताते हुए गाली गलौच की। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी एम्स प्रबंधन को भी दी जिसके बाद जांच कमेटी गठित कर कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button