जिला पंचायत सीईओ ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

जबलपुर यशभारत । जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत ने जनपद पंचायत कुंडेश्वरधाम की ग्राम पंचायत तिलसानी में विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 की परियोजना क्रमांक-एक के कृषक सुविधा केंद्र, शासकीय प्राथमिक शाला और पंचायत भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने अधिकारियों को एफपीओ के प्लान में पारदर्शिता से काम करने के निर्देश दिए और एफपीओ में 300 किसानों को जोड़ने का लक्ष्य दिया, जबकि वर्तमान में 230 कृषक जुड़े हैं।
जिला पंचायत सीईओ ने शासकीय प्राथमिक शाला
छात्र-छात्राओं से संवाद किया और शाला का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वहीं सीईओ ने निर्माणाधीन
पंचायत भवन और सीसी रोड
को 15 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए और ग्राम तिलासानी में निर्मित सीसी रोड का निरीक्षण किया। इसके साथ ही सीईओ ने जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत सलैया के ग्राम पिपरिया में सीएचसी का निरीक्षण किया और निर्माणाधीन कार्य में प्रगति लाने एवं गुणवत्तायुक्त कार्य करने के निर्देश दिए।
यह रहे उपस्थित
निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत कुंडम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, असिस्टेंट इंजीनियर, उपयंत्री कुंडम, जिला परियोजना अधिकारी वाटरशेड जिला पंचायत और परियोजना के ब्लॉक समन्वयक एवं उपयंत्री उपस्थित रहे।







