जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में कुलपति और कर्मचारियों के बीच विवादः कांग्रेस नेता समेत तीन पर FIR

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में कुलपति और कर्मचारियों के बीच बढ़ते विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। कुलपति डॉ. राकेश सिंघाई की शिकायत पर भंवरकुआं पुलिस ने कांग्रेस नेता अजय चौरड़िया, कर्मचारी दीपक सोलंकी और सोहेल परवेज के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।कुलपति का आरोप है कि इन लोगों ने उनकी कार को विश्वविद्यालय परिसर में जबरन रोका और उन्हें पैदल चलने को मजबूर किया। यूनिवर्सिटी में अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से हड़ताल पर बैठे कर्मचारी अपनी बात करने के लिए कुलपति के पास पहुंचे थे लेकिन कुलपति जब गाड़ी से नहीं उतरे तो उनकी गाड़ी को जबरदस्ती रोककर उसे बात करने का प्रयास किया। इस दौरान कुलपति के पैदल जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, घटना के चार दिन बाद कुलपति ने भंवरकुआं थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button