जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

गंदगी, कीट और बिना लाइसेंस मिष्ठान्न, फूड सेफ्टी टीम का ताबड़तोड़ छापा, दुर्गा सेवा भण्डार पर उत्पादन रोक

सिटी स्टेशन के पास मिष्ठान्न कारखानों में खुलेआम चल रहा था अस्वच्छ खाद्य निर्माण नमूने लिए, सुधार होने तक उत्पादन बन्द

गंदगी, कीट और बिना लाइसेंस मिष्ठान्न, फूड सेफ्टी टीम का ताबड़तोड़ छापा, दुर्गा सेवा भण्डार पर उत्पादन रोक

सिटी स्टेशन के पास मिष्ठान्न कारखानों में खुलेआम चल रहा था अस्वच्छ खाद्य निर्माण नमूने लिए, सुधार होने तक उत्पादन बन्द

जबलपुर, यश भारत। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को शहर में चल रहे मिष्ठान्न निर्माण इकाइयों पर अचानक छापामार कार्रवाई की, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा संगठित उड़नदस्ता के निर्देश पर की गई।

टीम ने टेलीग्राफ गेट से रानीताल और सिटी स्टेशन चर्च के पास स्थित प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान बरगीपुर स्थित दुर्गा सेवा भण्डार के कारखाने में भारी गंदगी, कीट (कॉकरोच), मक्खियाँ, गंदे फर्श और खुले बर्तन पाए गए।
सबसे चौंकाने वाली बात—कारखाने में बिना किसी खाद्य लाइसेंस के नमकीन, बेकरी सामग्री और मिष्ठान्न निर्माण का काम चल रहा था।

कार्रवाई के दौरान टीम ने मिठाई, नमकीन और मंगौड़ा समेत अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। अधिकारियों ने नियम विरुद्ध निर्माण प्रक्रिया पाई जाने पर तुरंत उत्पादन रोकने के निर्देश देते हुए प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिष्ठान अब आवश्यक सुधार और अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने तक खाद्य निर्माण नहीं कर सकेगा।

इस उड़नदस्ता टीम में गोहरेश मिश्रा, वाजिद मोहिर, और बुजेश विश्वकर्मा शामिल थे।
मुख्यमंत्री खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि आने वाले दिनों में भी ऐसे प्रतिष्ठानों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button