जबलपुरमध्य प्रदेश

डीआईजी विद्यार्थी ने आस्था अभियान के तहत दुबे परिवार से की मुलाकात

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। डीआईजी तुषार कांत विद्यार्थी ने आज आस्था अभियान के तहत सैनिक सोसायटी शक्तिनगर में निवासरत 74 वर्षीय सीनियर सिटीजन चंद्रशेखर दुबे एवं उनकी पत्नी श्रीमती कमलिनी दुबे से उनके निवास पर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। उनके स्वास्थ्य और परिवार के विषय में चर्चा की, चंद्रशेखर दुबे वर्ष 2007 में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल से मुख्य अभियंता के पद से सेवानिवृत हुए।

चंद्रशेखर दुबे के पुत्र सजल दुबे आईटी कंपनी में ऑस्ट्रेलिया में सेवारत हैं तथा इनकी पुत्री दिव्या चतुर्वेदी, दामाद अभिषेक चतुर्वेदी नोएडा में सेवारत हैं। श्री विद्यार्थी ने सभी के हाल-चाल जाने एवं किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर सूचित करने एवं सहयोग का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि जबलपुर पुलिस सदैव आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेगी।

Related Articles

Back to top button