जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कटंगी का निदान जोखिम में जान, पैर फिसलने से युवक की मौत

जबलपुर यशभारत। कटंगी के निदान फाल में घूमने आए लोग अपनी जान को दुख में डालकर काल के ग्रास बन रहे। ऐसी ही घटना निदान फाल में उस समय घटित हुई जब जबलपुर से अपने दोस्तों के साथ घूमने के आये एक युवक पैर फिसलने के बाद वह गहरे पानी में चला गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को लगते ही एसडीआरएफ टीम को इस घटना की सूचना देते हुए मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद। बाद निदान की कुंड से युवक का शव निकाला गया। इस घटना के संबंध में कटंगी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जबलपुर के गढ़ा चिकनी कुआं निवासी 32 वर्षीय राजेंद्र झारिया कल अपने दोस्तों के साथ निदान वॉटरफॉल घूमने के लिए आया हुआ था। राजेंद्र वॉटरफॉल के ऊपर चढ़ गया जहां से उसका पैर फिसल जाने के कारण वह सीधे गहरे कुंड में चला गया। मौजूद लोगों द्वारा युवक को निकालने का काफी प्रयास किया गया लेकिन पानी गहरा होने के कारण वह असफल रहे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम के द्वारा आज सुबह से युवक की तलाश की गई जिसमें घंटों चली खोज के बाद उसका शव 25 फीट नीचे गहरे पानी में मिला। पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए घटना को विवेचना में लिया गया है। पूर्व में भी हो चुकी हैं अनेक घटनाएं कटंगी के निदान वॉटरफॉल में यह कोई पहली घटना नहीं है गत वर्ष भी यहां पर पानी में डूबने से कटनी निवासी एक युवक की मौत हो गई थी।

02 7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button