51 रुपये से शुरू हुआ था धर्मेंद्र का सफर… संघर्ष, प्यार और पंजाब के गांव से निकलकर सुपरस्टार बनने की कहानी
तकरीबन 65 सालों तक फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं.

51 रुपये से शुरू हुआ था धर्मेंद्र का सफर… संघर्ष, प्यार और पंजाब के गांव से निकलकर सुपरस्टार बनने की कहानी
बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे. वो इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. अब अगर फैंस के साथ कुछ है तो वो हैं उनकी यादें और उनकी 300 से ज्यादा फिल्में. वो तकरीबन 65 सालों तक फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं.तारीख- 4 नवंबर 1960. सिनेमाघरों में एक फिल्म रिलीज होती है. नाम- दिल भी तेरा हम भी तेरे. अर्जुन हिंगोरानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से बॉलीवुड में एक नए हीरो की एंट्री होती है. हीरो का नाम- धर्मेंद्र सिंह देओल, जो सीधा लोगों के दिलों में बस जाते हैं और आगे चलकर दुनिया उन्हें बॉलीवुड के हीमैन का टैग देती है. अब हीमैन हमारे बीच नहीं रहे. उन्होंने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. धर्मेंद्र अब भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में और यादें लोगों के दिलों में जिंदा हैं.धर्मेंद्र की कहानी शुरू होती है पंजाब के नसराली गांव से. 8 दिसंबर 1935 को इसी गांव में उनका जन्म हुआ था. काफी कम उम्र से ही फिल्मों में उनकी दिलचस्पी थी. वो इस बारे में अपनी मां सतवंत कौर को भी बताया करते थे. हालांकि, फिल्मों में करियर बनाना उनके लिए इतना आसान नहीं था.







