दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में आत्मघाती हमले का जिक्र
सुबह करीब आठ बजे मिली धमकी

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में आत्मघाती हमले का जिक्र
दिल्ली विधानसभा को गुरुवार को एक धमकी भरा ई-मेल मिला है, जिसमें बम से उड़ाने और आत्मघाती हमले का जिक्र है। ई-मेल में ‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान’
-1775731968509-1775732043684.gif)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को आज गुरुवार सुबह एक बार फिर से धमकी भरा ई-मेल मिला है। दिल्ली विधानसभा में दो-तीन दिन पहले सुरक्षा में हुई बड़ी चूक के बाद अब बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
बता दें कि दो पहले सोमवार को ही एक व्यक्ति ने तेज रफ्तार कार से दिल्ली विधानसभा के वीवीआईपी गेट नंबर-2 पर बैरियर तोड़ते हुए गाड़ी अंदर घुसा दी थी। इतना ही नहीं आरोपी वारदात के बाद मौके से भी फरार हो गया। हालांकि, कुछ घंटों में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
सुबह करीब आठ बजे मिली धमकी
पुलिस के अनुसार, 9 अप्रैल गुरुवार 2026 की सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर दिल्ली विधानसभा को एक संदिग्ध ई-मेल मिला। जानकारी के मुताबिक, यह ई-मेल ‘Shuyao Lin’ (patrickhoptn@gmail.com) आईडी से भेजा गया।वहीं, पुलिस की जांच में पता चला कि दिल्ली सरकार के अलग-अलग आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भी यह भेजा गया है। इस ई-मेल में ‘B’0mb Blast Delhi Secrétariat!!’ लिखा था ई-मेल में साफ तौर पर लिखा था, ‘Delhi BanayGa KHALISTAN’ इस तरह का भड़काऊ मैसेज लिखा है ओर एक ‘B’0mb – आत्मघाती हमला’ का भी जिक्र मेल में किया गया है। ई-मेल में कुछ जगहों और समय का भी जिक्र किया गया है।
कब-कब भेजा गया ई-मेल
- स्कूल (@1:11)
- सीएम गुप्ता (@3:11)
- कश्मीरी मेट्रो (@9:11)
ये ई-मेल सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर चिंता का मामला बन गया है, सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं और इसे जुड़ी तमाम धमकीयो को सुरक्षा को लेकर देखा जा रहा है।






