भोपालमध्य प्रदेश

गुसल खाना आमजन को समर्पित

गुसल खाना आमजन को समर्पित
– धार्मिक-सामाजिक सुविधा का विस्तार

भोपाल, यशभारत। औक़ाफ़-ए-शाही भोपाल की ओर से धार्मिक और सामाजिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। कोहेफिज़ा स्थित सूफिया मस्जिद परिसर में गुसल-ए-मय्यत के लिए नवनिर्मित गुससल खाने को आमजन के उपयोग के लिए समर्पित कर दिया गया। यह निर्माण कार्य औक़ाफ़-ए-शाही की मुतवल्ली सबा सुल्तान साहिबा की नेक ख्वाहिश पर पूरा हुआ। जिसे औक़ाफ़-ए-शाही एग्जीक्यूटिव कम एडवाइजरी कमेटी के सीनियर मेंबर सिकंदर हफ़ीज़ ख़ान साहब के विशेष प्रयासों से मूर्त रूप मिला। इस सुविधा के शुरू होने से आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को गुससल के लिए एक सुव्यवस्थित और सम्मानजनक व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।

विशेष कार्यक्रम में गणमान्य जनों की उपस्थिति
गुसल खाने के समर्पण अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता भोपाल शहर क़ाज़ी मुश्ताक़ अली नदवी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश वक्फ़ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सनव्वर पटेल (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) उपस्थित रहे। उनके साथ औक़ाफ़-ए-शाही के मेंबर आज़म अली ख़ान की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं समाज के हर वर्ग के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। गुसल-ए-मय्यत जैसी व्यवस्था न केवल धार्मिक दायित्वों को सरल बनाती है, बल्कि सामाजिक सेवा की भावना को भी मजबूत करती है।

समाजसेवियों और नागरिकों से सहयोग की अपील
औक़ाफ़-ए-शाही की मुतवल्ली और कमेटी सदस्यों ने इस पहल की सराहना करते हुए शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और आमजन से सहयोग और दुआओं की अपील की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह धार्मिक और सामाजिक सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button