भोपाल

प्रदेश भर में चलाया जाएगा नशा मुक्ति अभियान – डीजीपी 

प्रदेश भर में चलाया जाएगा नशा मुक्ति अभियान – डीजीपी
भोपाल यशभारत। नशे के विरुद्ध पूरे मध्यप्रदेश में विशेष अभियान पुलिस विभाग द्वारा चलाया जाएगा। यह अभियान उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर संयुक्त रूप से चलेगा। 15 जुलाई से 30 जुलाई तक प्रदेश के सभी जिलों में यह अभियान चलेगा। यह जानकारी मंगलवार को पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए दी है। पुलिस विभाग द्वारा नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। इस अभियान का नाम नशे से दूरी है जरूरी दिया गया है। डीजीपी ने अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के मुताबिक और मुख्यमंंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशन में पूरे प्रदेश भर में यह अभियान जन जागरूकता के लिए चलाया जाएगा। युवा पीढ़ी खास कर स्कूल, कॉलेज के युवक युवती नशे क शिकार हो रहे हैं उन्हें जागरूक कर इस लत से दूर किया जाने का प्रयास करेंगे। इस संबंध में सभी रेंज के आईजी, डीआईजी व जिलों के एसपी, भोपाल इंदौर के कमिश्रर को निर्देशित किया गया है। सभी को एक फार्म सुझाव के तौर पर दिया गया है जिसके तहत प्रतिदिन अभियान पर काम किया जा सके। इसके अलावा कुछ जिलों में सेलिब्रिटी संदेश भी जारी किए गए हैं।
11 हजार पुलिसकर्मियों का किया तबादला
इसके अलावा डीजीपी ने अपने पदभार ग्रहण करने से अब तक पुलिस उपब्धियों के बारे में जानकारी साझा की। वहीं हाल ही में प्रदेश भर के थानों में सालों से पदस्थ पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को हटाने के संबंध में भी जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला उनके पास जनसुनवाई के दौरान सामने आया था। इस मुद्दे पर काम कर अब तक प्रदेश के 11 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों का तबादला कर दूसरे जिलों में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा डीजीपी ने पुलिस के मौजूदा संसाधन और आगमी भविष्य में मिलने वाले आरक्षक से लेकर अन्य स्तरों के अधिकारियों की भर्ती को लेकर भी चर्चा की व बल पूर्ति की जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button