
जबलपुर,यशभारत। जबलपुर की प्रतिष्ठित डैज़लिंग दिवा क्लब द्वारा एक भव्य थीमेटिक किटी पार्टी का आयोजन किया गया,कार्यक्रम की खास बात थी इसकी विविध वेशभूषा थीम, जिसमें भाग लेने वाली महिलाएं गांव की गोरी, मुगल कालीन शहजादियां, बचपन की यादें, बॉलीवुड डीवाज़ और रेट्रो लुक में नजर आईं।
पार्टी में पारंपरिक गरबा ने जहां माहौल को सांस्कृतिक स्पर्श दिया, वहीं हल्के-फुल्के गेम्स और संगीत ने महिलाओं को गुदगुदाया और उत्साहित किया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया, और कई ने मंच पर आकर अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। पार्टी के अंत में, आयोजकों द्वारा विशेष वेशभूषा सम्मान भी प्रदान किए गए। इनमें अनारकली, नूर जहां, जोधा अकबर जैसी ऐतिहासिक शख्सियतों की झलक देने वाली महिलाओं को पुरस्कार दिए गए।
क्लब की अध्यक्ष प्रियंका कल्चुरी अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य शहर की वर्किंग महिलाएं जो हस्बैंड के सपोर्ट के अलावा अलग से काम करती हैं, उनको प्लेटफॉर्म देना है। जो काम की दुनिया से बाहर आकर अपनी रचनात्मकता दिखा सकें और तनावमुक्त होकर एक-दूसरे से जुड़ें। इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि जब जबलपुर की महिलाएं साथ आती हैं, तो फैशन, संस्कृति और मनोरंजन एक अनूठे संगम में बदल जाते हैं।
इस आयोजन में डैज़लिंग दिवा क्लब की अध्यक्ष प्रियंका कल्चुरी अग्रवाल, निर्देशक एनी मेकर, चेताली शाह, मेघा लांबा, ऋचा अग्रवाल, अलका जगवानी, ऋचा भांबरी, अंकिता मोहेबे, रितिका सदाना विशेका मुकर आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम में यामिनी अन्नू सिंह, राशि ग्रोवर, शनाया केशवनै, बिन्नी भसूर,सिमरन ग्रोवर, रिधिमा ग्रोवर, रुचिका, प्रतिभा जैन, नम्रता विश्वकर्मा, शिखा खटवानी, सीमा खटवानी आदि महिलाएं उपस्थित थीं।






