पांच सूत्री मांगों को लेकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का प्रदर्शन

पांच सूत्री मांगों को लेकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का प्रदर्शन
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के बैनर तले सत्याग्रह आंदोलन
भोपाल, यशभारत। मध्यप्रदेश में एक बार फिर अस्थाई कर्मचारी एक बार फिर आंदोलन की राह पर निकल पड़े है मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के तत्वाधान में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया आज दूसरे दिन सत्याग्रह आंदोलन में अस्थाई महिला कर्मचारी बैठी प्रदेश के अस्थाई कर्मचारी स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी अंशकालीन कर्मचारी अपनी 5 सूत्रीय मांगों के समर्थन में बल्लभ भवन के सामने सतपुड़ा भवन के मुख्य द्वार पर बैठे कर्मचारीयों ने कहा है उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए या नियमित किया जाए,शासन द्वारा अस्थाई पदों को संक्षिप्त घोषित करने वाले आदेश को निरस्त किया जाए ,दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए, अंशकालीन कर्मचारियों को श्रमायुक्त द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन या कलेक्टर दर का वेतनमान सहित अस्थाई कर्मचारियों को पेंशन सुविधा का लाभ दिया जाए मांगे पूरी नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।







