मध्य प्रदेशराज्य

CYBER CRIME : सूझबूझ आयी काम, लुटने से बच गया गोपाल

Table of Contents

नरसिंहपुर, यशभारत। लोग कम समय में अधिक पैसे कमाने के चक्कर में भोले-भाले लोगों से लूट कर रहे है। इसका जीता जागता उदाहरण उस समय सामने आया जब गांधी चौक पर मंगोडी के दुकान लगाने वाले गोपाल कश्यप के मोबाइल पर एक फोन आया जिसमें उक्त व्यक्ति अपने आप को गोपाल का परिचित बताते हुए बोला कि तुम गोपाल बोल रहे हो, तो गोपाल ने कहा है मैं गोपाल बोल रहा हूं पर मैं आपको नही जानता, जिस पर उक्त व्यक्ति ने कहा कि तुम हमे नही जानते पर हम तुमको जानते है, हम पंडित जी बोल रहे है। तुम्हारे खाते में हम 25 हजार रूपये डलवा रहे है, तुम वापस कर देना। इस पर गोपाल ने बोला मैं आपको नही जानता आप पैसे मत करो, बात चल ही रही थी कि गोपाल के मोबाइल पर एक 25 हजार रूपये आने का मैसेज आया।

कुछ देर बाद उक्त पंडित जी नामक व्यक्ति का फिर फोन आया और बोला तुम्हारे खाते में 25 हजार कर दिये है तुम मेरे खाते में वापस कर दो। गोपाल ने कहा कि अभी दुकान चला रहा हूं अभी जाकर करा दे रहा हंू तो सामने वाला नाराज होकर बोला कि अगर जल्द रूपये वापस नही किये तो मैं पुलिस को भेजकर तुझे थाने में बंद करवा दूूंगा और तेरा खाता भी बंद करवा दूंगा। जिस पर गोपाल घबरा गया तो उसने किसी पढ़े-लिखे व्यक्ति को बताया तो उसने बताया कि 25 हजार रूपये नही आये वरन खाली फेक मैसेज आया है। गोपाल की सूझबूझ से लूटने से बच गया गोपाल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button