देशमध्य प्रदेशराज्य

पानी का जहाज खरीदने के नाम पर करोड़ों की ठगी – आरोपी गिरफ्तार

मुंबई, यश भारत

पानी का जहाज खरीदने के नाम पर करोड़ों की ठगी
– आरोपी गिरफ्तार

मुंबई, यश भारत दुबई में पानी का जहाज खरीदकर बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक शिपिंग व्यवसायी से करोड़ों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में बोरीवली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोवा में रहने वाले एक व्यक्ति ने बोरीवली निवासी शिपिंग व्यवसायी को दुबई और अबू धाबी में पैसेंजर बोट कॉन्ट्रैक्ट में निवेश करने का प्रस्ताव दिया था।

आरोपी ने अक्टूबर 2025 में उसे पैसेंजर क्रू बोट खरीदने का प्रस्ताव दिया। आरोपी की बातों पर भरोसा कर पीड़ित ने एक करोड़ से ज्यादा रुपये दिए। हालांकि बाद में पता चला कि आरोपी ने कोई बोट खरीदी ही नहीं और पूरी रकम हड़प ली। इस ठगी से पीड़ित को कुल मिलाकर लगभग 1.25 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। इसके बाद पीड़ित ने बोरीवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button