भोपालमध्य प्रदेश

क्राइम ब्रांच ने जब्त किया 12 लाख का गांजा, 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने जब्त किया 12 लाख का गांजा, 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
भोपाल, यशभारत। राजधानी में क्राइम ब्रांच पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 25.500 किलोग्राम गांजा, एक कार और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग रु11,95,000/- बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह गिरोह ओडिशा राज्य से अवैध रूप से गांजा लाकर भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में तस्करी कर रहा था। क्राइम ब्रांच टीम को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि बागसेवनिया क्षेत्र में आरआरएल पुल के पास एक सफेद अल्टो कार में तीन व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा लेकर किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।

मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने तत्काल घेराबंदी की और कार में बैठे तीनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान कार से 25 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जिन्हे हिरासत में लेकर पुछताछ की गई। जिसमें उन्हों ने अपना नाम आकाश यादव (23 वर्ष), निवासी झागरिया बिलकिसगंज, सीहोर, संजय गिरी (23 वर्ष), निवासी ईदगाह हिल्स, भोपाल, आकाश ठाकरे (26 वर्ष), निवासी कोटा सुल्तानाबाद, भोपाल निवासी होना बताया। तीनों आरोपी पेशे से ड्राइवर बताए जा रहे हैं। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है कि यह गिरोह भोपाल में किसे गांजा बेचने वाला था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button