सतना। मैहर जिले के अमदरा थाना अंतर्गत झुकेही चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह रेल्वे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्रथम दृष्टया देखने से मामला ट्रेन एक्सीडेंट का प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही झुकेही चौकी प्रभारी एवं पुलिस दल मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अशोक सिंह सेंगर द्वारा की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी। फिलहाल आसपास के थानों में सूचना भेज दी गई है ताकि मृतक के परिजनों का पता लगाया जा सके।
Back to top button