भोपालमध्य प्रदेश

केरल के पार्षदों ने भोपाल में स्वच्छता मॉडल व विकास कार्यों का किया अवलोकन

केरल के पार्षदों ने भोपाल में स्वच्छता मॉडल व विकास कार्यों का किया अवलोकन

– महापौर मालती राय व निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी की उपस्थिति में हुआ प्रेजेंटेशन
– सांसद आलोक शर्मा के साथ भानपुर रिमेडिएशन साइट का भी निरीक्षण
भोपाल, यश भारत ।विकसित केरलम् कार्यक्रम के तहत केरल प्रदेश के नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के दल ने दो दिवसीय भोपाल प्रवास के दौरान नगर निगम द्वारा संचालित स्वच्छता गतिविधियों, नवाचारों, सीवेज नेटवर्किंग, जलापूर्ति, झील संरक्षण, सौंदर्यीकरण तथा अन्य विकास कार्यों का विस्तृत अवलोकन किया। आईएसबीटी स्थित महापौर कार्यालय के सभाकक्ष में महापौर मालती राय एवं निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी की उपस्थिति में निगम अधिकारियों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से शहर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। प्रस्तुतीकरण में कचरा पृथक्कीकरण, परिवहन एवं वैज्ञानिक निष्पादन, अमृत योजना के अंतर्गत सीवेज नेटवर्किंग व जलापूर्ति, पर्यावरण संरक्षण, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनसुविधा परियोजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
केरल के प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल मॉडल की सराहना करते हुए अपने राज्य के नगरीय निकायों में भी स्वच्छता एवं नवाचारों को कार्ययोजना में शामिल करने की इच्छा व्यक्त की। इस अवसर पर अपर आयुक्त अंजू अरुण कुमार, तन्मय वशिष्ठ शर्मा, वरुण अवस्थी, गुणवंत सेवतकर, महापौर परिषद सदस्य मनोज राठौर, सुषमा बावीसा, आर.के. सिंह बघेल, उपायुक्त दिनेश सिंह, हीरेंद्र सिंह कुशवाह, चंचलेश गिरहारे, अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग, जोन अध्यक्ष सूर्यकांत गुप्ता, बृजुला सचान सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने सांसद आलोक शर्मा की उपस्थिति में भानपुर स्थित पुरानी खंती क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां पुराने कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन, लैंड रिक्लेमेशन एवं हरित विकास कार्यों की जानकारी दी गई। दल ने रिमेडिएशन कार्यों की सराहना की।
प्रतिनिधियों ने नगर निगम के नवनिर्मित मुख्यालय भवन तथा स्मार्ट सिटी कार्यालय स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) का भी अवलोकन किया और वहां की कार्यप्रणाली, वाहनों की सतत मॉनिटरिंग व्यवस्था सहित तकनीकी प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की।
इससे पूर्व निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने रेलवे स्टेशन पर केरल के प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में पारालम ग्राम पंचायत अध्यक्ष अनिता, पुंजर ठेकेकारा ग्राम पंचायत अध्यक्ष मिनर्वामोहन, मुदक्कल ग्राम पंचायत अध्यक्ष शाइनी वी, थिरूविलवामाला ग्राम पंचायत उपाध्यक्ष शीला पानीकर, कोझीकोड नगर निगम पार्षद टी. रिनीश, वालाचिरा नगरीय निकाय की सुजीता के.एस., कोंडाझी ग्राम पंचायत में संसदीय दल नेता शशि कुमार एम.पी., कोडिनगिल्लूर नगरीय निकाय के सजीवन टी.एस., वैकम नगरीय निकाय के महेश एम.के., नेडूमगादू पार्षद बीना आर.सी. तथा कड़कमपल्ली पार्षद जया राजीव शामिल रहे।
दोनों राज्यों के जनप्रतिनिधियों ने शहरी विकास एवं जनभागीदारी के सफल मॉडलों को साझा कर आपसी अनुभवों के आदान-प्रदान को उपयोगी बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button